नगर नौसा: दमोदरपुर गांव से चोरी हुई मवेशी बरामद, पुलिस ने मालिक को सौंपी
नगरनौसा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव से बीती रात चोरी हुई मवेशी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मवेशी को करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध गांव से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर गांव से मवेशी चोरी होने की सूचना मिलने के बाद नगरनौसा थाना पुलिस सक्रिय हो गई।