झारखंड की उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाता है। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होता है। उपराजधानी का दर्जा होने के कारण सीएम द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है। गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी दुमका में जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को दिन के दस बजे के करीब पुलिस लाइन में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।