भमोरा थाना क्षेत्र के बिछुरैया–बल्लिया मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक शनिवार रात से खराब हालत में सड़क किनारे खड़ा था, जहां उसे ठीक करने के लिए मिस्त्री और चालक मौजूद थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक