गोपालगंज: गोपालगंज साइबर पुलिस ने बैंक अकाउंट खरीद-बिक्री मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालगंज साइबर थाने की पुलिस ने बैंक अकाउंट खरीद बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार आरोपी से साइबर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि साइबर थाने की पुलिस ने इस आरोपी को बैंक अकाउंट खरीद बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है।