गोपालगंज: कोन्हवा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूली बस का रजिस्ट्रेशन नहीं था: कलेक्ट्रेट में यातायात डीएसपी सोमेश
कुचायकोट रोड स्थित कोन्हवा मोड़ के समीप बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर की पूरे दिन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे दिन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि स्कूल बस का परमिट व रजिस्ट्रेशन दोनों फेल था। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी गुरुवार की शाम छह बजे कलेक्ट्रेट परिसर में यातायात डीएसपी सोमेश मिश्रा ने दी।