देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने पवेलियन ग्राउंड में चल रहे 'लॉन बॉल' कैंप का निरीक्षण किया, खिलाडियों से की मुलाकात
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में चल रहे 'लॉन बॉल' कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस अवसर पर उन्होने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी दिनचर्या, अभ्यास और खेल संबंधी जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।