देहरादून: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई. बैठक में उत्तराखंड की शीतकालीन चारधाम यात्रा में धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुगम व सुरक्षित यात्रा पर चर्चा की गई। डीजीपी ने देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के अधिकारियों को एसओपी तैयार करने के निर्देश दिये है।