बेंगाबाद: बरमसिया टू में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व
गांडेय प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाका बरमसिया टू में कार्यक्रम का आयोजन कर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाहा पर्व मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन मांझी हाड़ाम रामदास टूड्डू और नायके के नेतृत्व में समस्त स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया.बताया गया कि सुबह में जाहेर थान में पारंपरिक पूजा अर्चना की गई।