फुलवारी: बेऊर जेल में बंद शातिर अपराधी सुबोध सिंह ने अपने सहयोगी के साथ रची थी पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूट कांड की साजिश
26 जुलाई 2024 को बिहार के पूर्णिया मे तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में लूट हुई थी. लूट के बाद पूर्णिया पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी इसी कड़ी में पुलिस ने चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब अपराधियों से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया की इस लूट कांड की साजिश फुलवारी स्थित बेऊर जेल में बंद कैदी सुबोध सिंह ने की थी