फुलवारी: फुलवारी शरीफ में सड़क पार कर रहे ठेला चालक को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत
Phulwari, Patna | Jul 30, 2024 सोमबार की देर शाम को फुलवारी शरीफ में आने वाली नेशनल हाईवे 139 को पार कर रहे ठेला चालक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान कारू मांझी उम्र-50 वर्ष के रूप में की गई. मृतक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर घंटे तक बवाल किया. जिससे यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गई. घंटो तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा.