बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 17 लोगों की सुनीं समस्यायें
Bihar, Nalanda | Nov 26, 2024 जिलाधिकारी ने समाहरणालय में मंगलवार की दोपहर 2 बजे जनता दरबार लगाकर 17 लोगों के समस्याओं को सुना। आवेदक के द्वारा बताया गया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कल्याणबिगहा में खेल मैदान तथा मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए बिजली का पोल-तार को स्थान परिवर्तन करने की आवश्यकता है।