बिहार: नकटपुरा बाईपास पर दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल
Bihar, Nalanda | Nov 26, 2024 बिहार शरीफ के नकटपुरा वायपास में मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में 4 लोग जख़्मी हो गए। जख़्मी में बिंद निवासी राजेश कुमार और सुमित्रा देवी है वही लहेरी थाना क्षेत्र मेहर पर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार और आदित्या कुमार है। सभी जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से सोनू कुमार और राजेश कुमार को बीम्स रेफर किया गया