कोटड़ा: बेकरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: माण्डवा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जाला उर्फ जालमचंद गिरफ्तार
Kotra, Udaipur | Dec 1, 2025 बेकरिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत माण्डवा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जाला उर्फ जालमचंद को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित 22 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। मार्च 2025 में खैर लकड़ी प्रकरण के बाद से वह फरार था। तकनीकी व खुफिया जानकारी पर दबिश देकर पकड़ा गया, कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा भेजा।