बुधवार शाम 5 बजे अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा एक साथ रोजा खोलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति व तरक्की के लिए दुआ मांगी।