बलिया: गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बलिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया
Ballia, Ballia | Nov 2, 2025 बलिया स्थापना दिवस पर शनिवार रात 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार में 'बलिया महोत्सव' का शानदार आगाज हुआ। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नारद राय ने भारत माता चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। गणेश यादव की वंदना से शुरुआत हुई। प्रणव सिंह कान्हा ने 'जय हो बागी बलिया' गाकर जोश भरा।