गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में 3 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह की शुरुआत सुबह दस बजे पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र और युवा नेता विजय सिंह पप्पू तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया