रजौली: रजौली में 209 क्विंटल अनाज की कालाबजारी का खुलासा, पीडीएस दुकानदार पर दर्ज की गई प्राथमिकी
Rajauli, Nawada | Sep 17, 2025 रजौली के महसई मोहल्ला के पीडीएस दुकानदार सुरेश राम द्वारा 209 क्विंटल अनाज की कालाबजारी का मामला सामने आया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी बुधवार को 7 बजे प्राप्त।