निरसा विधानसभा क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी में 19 मजदूर पिछले एक महीने से धरना पर बैठे हैं। आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करने वाले इन मजदूरों को दो महीने पहले काम से हटा दिया गया था। यूनियन ने मजदूरों की बहाली की मांग की है, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।