नारनौल में आज शनिवार 7 बजे सफेद कैंपर में सवार बदमाशों ने सिंघाना रोड स्थित एक दुकानदार पर हमला कर दिया। रेनबो हॉस्पिटल के पास सुनील मोटर्स के संचालक सुनील पर चार-पांच बदमाशों ने रॉड व डंडों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पांव में चोटें आईं। जाते समय बदमाशों ने दुकान के बाहर खड़ी डिजायर कार के शीशे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया।