बांसडीह तहसील परिसर में बृहस्पतिवार के दिन सैकड़ो की संख्या में गोड़ जाति के छात्रों ने जाति प्रमाण पत्र जारी न करने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बावजूद भी तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।