औराई: औराई गांव की सादिया सामी ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, बिहार में पाया 9वां स्थान
मुजफ्फरपुर। जिले के औराई प्रखंड की छात्रा सादिया सामी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में 9वां स्थान प्राप्त किया है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी की लहर है। उन्होंने 500 में से 482 अंक हासिल कर 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।