चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संदीप यादव 23 वर्ष निवासी ग्राम डहाला जिला कैमूर भभुआ बिहार के रूप में हुई। पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।