तरारी: तरारी में धान अधिप्राप्ति सुस्त, पैक्स की लापरवाही से किसान बेहाल, सरकारी लक्ष्य से दूर खरीद, नमी का बहाना
भोजपुर जिले में धान अधिप्राप्ति का अभियान भले ही सरकारी कागजों में आगे बढ़ता दिख रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत किसानों के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।तरारी प्रखंड समेत जिले के कई इलाकों में पैक्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई पैक्स ऐसे हैं जहां 15 से 20 दिनों तक धान का उठाव नहीं किया गया है।इससे किसानों को मजबूरन खलिहान में धान रखना पड़ रहा