प्रयागराज: रमजान के अलविदा जुमा नमाज को लेकर पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम, जगह-जगह पुलिस की टीमें तैनात
इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है,जबकि आज शुक्रवार को रमजान का अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी,ऐसे में पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, डीसीपी नगर अभिषेक भारती के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा भ्रमण किया गया है, तथा जगह - जगह पुलिस की टीमें तैनात की गई है।