गुमला: गुमला में चैती दुर्गा पूजा संपन्न, नगर भ्रमण के बाद हुआ विसर्जन
Gumla, Gumla | Mar 28, 2026 गुमला शहरी क्षेत्र में चैती नवरात्र के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गई। पूरे नवरात्र के दौरान मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।