धौलपुर: सुशासन सप्ताह के दौरान आईएएस मेहरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई वर्कशॉप
सुशासन सप्ताह के दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 के तहत सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत आईएएस प्रेम सिंह मेहरा की अध्यक्षता में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप को संबोधित करते हुए आईएएस मेहरा ने कहा कि जो हम भविष्य में अपने समाज की कल्पना करते हैं और आज वर्तमान समय में जो भौतिक स्थिति है, दोनों के बीच के अंतर को पाटना ही सुशासन का