एत्मादपुर: नाबालिग बालिका के गायब होने के मामले में थाना ट्रांस यमुना पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Sep 15, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस यमुना का एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता के द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर तहरीर दी गई है, कि उनकी नाबालिग पुत्री कहीं गायब हो गई है, उसे काफी ढूंढा है वह नहीं मिली है, बताया है कि पुत्री के फोन पर 3 से 4 नंबरों से कॉल आए हैं, उनका भी जिक्र किया गया है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।