मार्टिनगंज: ट्रक का नंबर बदलकर ट्रांसपोर्ट के नाम पर लिया गया 253 कुंतल चावल बेचने वाला अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट के नाम पर ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल चावल भेज देने के मामले में थाना बरदह पुलिस द्वारा अंतर्जनपति अभियुक्त को आज मंगलवार को 4:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है घटना का सफल अनावरण किया गया पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया उसके पास से एक अदद ट्रक 15000 नगद बरामद हुआ