ओबरा: मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर घंटों लगा जाम, ओवरलोड वाहनों के खराब होने से हजारों लोग हुए प्रभावित
Obra, Sonbhadra | Sep 27, 2025 पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर शनिवार सुबह से दोपहर ढाई बजे तक घंटों जाम लगा रहा।ओवरलोड ट्रकों के बीच रास्ते में खराब हो जाने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम के कारण हजारों लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। दैनिक यात्रियों और कार्यालय जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए।