सुमेरपुर: जवाई बांध से सिंचाई के लिए नहर में छोड़ा गया तीसरा पाण, 25 दिन तक चली नहर, 1250 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया
पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े बांध जवाई बांध से सिंचाई के लिए नहर में छोड़ा 1250 एमसीएफटी पानी,जवाई नहर खंड अधिशासी अभियंता राजभवरायत ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की जवाई बांध से तीसरी पाण समाप्त हो गई है,इस पाण के अंदर 1250 एमसीएफटी पानी किसानों को सिंचाई के लिए दिया गया यह पाण 25 दिनों तक चली चौथी पान किसानों को फरवरी में देंगे