कोरांव थाना क्षेत्र के धाव गांव में शनिवार को सायं 7:30 के करीब ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सूरज कली पत्नी भोला (45) निवासी रामगढ़ थाना कोरांव अपने पति भोला के साथ भतीजे विशाल की बाइक पर बैठकर साजी गांव अपनी बहन के यहां गई हुई थी।