बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर और मझौली गांव के पास एक बाघिन की हलचल देखी गई है।इसके बाद से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीमे लगातार निगरानी कर रही हैं।बाघिन के मूवमेंट की जानकारी के बाद पतौर,पनपथा बफर और पनपथा कोर की टीमें जंगल के साथ-साथ गांव के आसपास भी निगरानी मे जुटी हुई है।तीनो परिक्षेत्रो के 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं।