बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम ने हल्की करवट ली है। तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को कुछ राहत मिली है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर अभी भी महसूस हो रहा है। 11 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया था।