चान्हो: चान्हो NH-39 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक घायल
Chanho, Ranchi | Mar 13, 2025 चान्हो थाना क्षेत्र के NH 39 पकरियो के समीप बुधवार की मध्य रात्रि तकरीबन 12 बजे हुए सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है बताया जा रहा है कि लोहरदगा की ओर से रांची की ओर जा रहे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया जिससे यह घटना घटी मौके पर पहुंची चान्हो पुलिस ने ड्राइवर को निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।