चान्हो: कटैया देवी मंडप में होली मिलन महोत्सव का आयोजन
Chanho, Ranchi | Mar 12, 2025 कंठामृत रसधारा कीर्तन मंडली के बैनर तले बुधवार शाम 5 बजे चान्हो के कटैया देवी मंडप प्रांगण में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें चान्हो कुड़ू मांडर क्षेत्र से विभिन्न गांव से गायक एवं वादक शामिल हुए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें भोजपुरी एवं नागपुरी का समागम के साथ फगुआ गीत का गायन वादन का कार्यक्रम हुआ I सभी ने एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाया..