राहे: हेलमेट नहीं पहनने पर राहे में पुलिस ने युवक को पीट कर उसका पैर तोड़ा
Rahe, Ranchi | Mar 22, 2024 राहे निवासी अरविंद कुमार महतो ने पुलिस पर निर्ममता से उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। जिससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर आए हैं। अरविंद ने यह भी बताया है कि वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, इस वजह से पुलिस ने उनकी पिटाई की है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। फिलहाल उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।