राहे: बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से हुई ठगी
Rahe, Ranchi | Mar 21, 2024 बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में मातोश्री अपार्टमेंट में रहने वाले गौरी शरण झा, सरोज झा, प्रदीप सिन्हा एवं समीर मिश्रा ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर प्रमोद कुमार झा से 25.98 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में डीवीसी चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रमोद कुमार झा की लिखित शिकायत पर बरियातू थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है