आगरा: युवक को घायल कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त जोनल पार्क चौपाटी के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jan 28, 2024 आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों इन तीनों अभियुक्तों के द्वारा 1 युवक को घायल करके लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अब पुलिस ने इन्हें मुखबिर की सूचना पर जोनल पार्क चौपाटी के पास से गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 1 थ्री व्हीलर ऑटो,3 मोबाइल फोन सहित 450 रुपए की नगदी बरामद की है।