आगरा: शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की इच्छामृत्यु की मांग,बेटे के इलाज को लेकर परेशान
Agra, Agra | Jan 28, 2024 आगरा के शाहगंज अंतर्गत गाटर वाली गली के रहने वाले सोनू चौहान के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छामृत्यु की मांग की हैं। 13 महीने पहले सोनू एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। तभी से सोनू बिस्तर पर हैं। उनकी माँ किरन चौहान ने बताया की उनके बेटे को एक भाजपा नेता के रिश्तेदार ने कार से टक्कर मारी थी। पुलिस ने भी परिवार की सुनवाई नही की।