आज रविवार को दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी के पास बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवाडीह गांव निवासी राज किशोर दास के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से सब्जी बेचकर लौट रहे थे, तभी भागलपुर की ओर से आ रही कालिका बस ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को पकड़ लिया।