जगाधरी: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का एरियर ना मिलने से नाराज निगम कर्मचारियों का धरना निगम कार्यालय पर लगातार जारी
कर्मचारियों का कहना है कि बाकी निगम के अंदर एरियर को दे दिया गया है मगर निगम यमुनानगर के अधिकारी से देने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं सरकार ने अभी तक पिछले 10 साल में किसी भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। जिससे नाराज कर्मचारी लगातार निगम कार्यालय के बाहर बैठकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।