फतेहपुर: असोथर मंडी में किसानों के धान की नहीं हुई तौल, मशीन बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा, बिचौलिया पर धान खरीदने का आरोप
फतेहपुर जिले के असोथर मंडी समिति में किसानों के धान की तौल न होने से महीनों से किसान परेशान है। असोथर मंडी में बिचौलियों की पन्नियां महीनों से पड़ी होने और जगह खाली न होने का आरोप लगाया। किसानों की माने तो जगह खाली न होने का हवाला देकर उन्हें लौटाया जा रहा हैं अब लखनऊ से मशीन बंद किए जाने की बात कहकर SMI पल्ला झाड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे फोन