सीतामऊ: सीतामऊ पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत त्योहार शांतिपूर्वक मनाने हेतु शांति समिति की बैठक थाने पर रखी गई।
सीतामऊ पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते एवम त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने हेतु सीतामऊ थाने पर थाना प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति के सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले पर्व जिसमे इदुलजुहा, मोहर्रम, श्रावण माह, श्रावण सोमवार, शाही सवारी, रक्षाबंधन इत्यादि पर्वो पर की जाने वाले शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई।