जौनपुर: मरुधर एक्सप्रेस घंटों जौनपुर जंक्शन पर खड़ी, यात्रियों में नाराजगी
जोधपुर से वाराणसी जाने वाली 14854 मरुधर एक्सप्रेस शुक्रवार को जौनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुबह करीब 10 बजे आकर खड़ी हो गई। इसके बाद सोहेलदेव एक्सप्रेस, एजे पैसेंजर और फरक्का एक्सप्रेस की क्रॉसिंग के चलते ट्रेन को आगे के लिए सिग्नल नहीं दिया गया, जिससे मरुधर एक्सप्रेस काफी देर तक जौनपुर जंक्शन पर ही खड़ी रही।