गुमला: पोकटा नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
Gumla, Gumla | Dec 18, 2025 बसिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोकटा नदी के समीप में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार द्वारसेनी निवासी 22 वर्षीय प्रेम रंजन होरो व इसका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दोनों घायलों को स्थानीय राजगीरों की मदद से बसिया उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए दोनो को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया था।