लहरपुर: लहरपुर में लगभग 2 माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का नहीं लगा सुराग, दर्ज कराई गई गुमशुदगी
मुगलपुर सैतियापुर निवासी महेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई कि, उनके पिता श्री राम 45 वर्ष विगत 14 जनवरी को ग्राम लालपुर बाजार से बिना बताए कही चले गए हैं, काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नही चल सका है, तब से लेकर बराबर सभी जगहों पर पता लगाया गया लेकिन कुछ भी पता नही चल सका है।