भोगनीपुर तहसील परिसर में सोमवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष तुलसीदास कबीर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम देवेंद्र सिंह को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है।