पंडरिया: अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपीयो को पांडातराई पुलिस ने बोईरकछरा से 11.5 लीटर महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
मामला 18 फरवरी को पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोइरकछरा का है। जहा अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों 11.5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में रघुनंदन निषाद उम्र 36 और पुन्नी निषाद उम्र 55 वर्ष शामिल है। जिनके ऊपर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।