पंडरिया: बोडला विवेकानंद महाविद्यालय में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ
कलेक्टर जनमजेय महोबे के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार तिवारी एवं सी.एल. भुआर्य के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के सुरक्षा बचाव एवं सशक्तिकरण के लिए ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं’’ योजना अंतर्गत् 16 से 18 फरवरी तक विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।