पुनासा: ओंकारेश्वर में चुनिंदा वार्डों में पट्टा सर्वे पर पार्षद नाराज़, सभी 15 वार्डों में सर्वे की मांग
Punasa, Khandwa | Dec 17, 2025 ओंकारेश्वर नगर परिषद के पार्षदों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्षदों ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे पट्टा सर्वे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि वर्तमान में प्रशासन केवल ओंकारेश्वर के कुछ चुनिंदा वार्डों में ही पट्टों का सर्वे करा रहा है, जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे की है ।